ब्यौहारी: ब्यौहारी की सड़कों पर घना कोहरा छाया, दृश्यता 50 मीटर से कम, जिले का तापमान 5 डिग्री
प्रदेश में शहडोल जिला लगातार सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। शनिवार सुबह से जिले में घने कोहरे की सफेद चादर से सड़के ढक गई है।विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। सुबह 8 बजे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा , वाहन चालक सड़कों पर वाहनों की लाइट जला कर सड़को पर वाहनों को चलाते दिखे। ब्यौहारी रीवा मार्ग पर कोहरे की सफेद चादर ढकी है।