बरही पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में हो चुकी है जिला बदर की कार्यवाही
कटनी जिले के बरही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करौंदी ग्राम में कई आपराधिक मामलों में लिप्त जिला बदर आरोपी धीरज प्रजापति को,अवैध धारदार बका के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।