दूनी: नासीरदा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
तेज आंधी-बारिश से नासिरदा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, किसानों की फसल को भारी नुकसान नासिरदा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग 20 मिनट तक चले इस तेज अधड़ ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया।