अशोक नगर: मोहरी नई मंडी के पास बन रहा है भगवान मतंगेश्वर महादेव का भव्य मंदिर, 5.5 फीट का नर्मदेश्वर शिवलिंग हुआ विराजमान
अशोकनगर जिले के मोहरी नई मंडी के पास भगवान मतंगेश्वर महादेव के विशाल एवं भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से जारी है। मंदिर में 5.5 फीट ऊंचे नर्मदेश्वर शिवलिंग की विधि-विधान से स्थापना की जा चुकी है। शिवलिंग का वजन लगभग 8 टन तथा इसकी नंदी प्रतिमा का वजन करीब 5 टन बताया गया है।