आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, डेंगू नियंत्रण, भव्य (BHAVYA) पोर्टल और नियमित टीकाकरण सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
📍 बैठक के मुख्य निर्देश:
टीबी मुक्त भारत अभियान: निक्षय पोर्टल पर प्रविष्टि में तेजी लाने और लाभार्थियों के भुगतान संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश।
डेंगू एवं चिकनगुनिया रोकथाम: वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त दवाएं, जांच किट, मच्छरदानी युक्त बेड, फॉगिंग और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की हिदायत।
भव्य पोर्टल व एचएमआईएस: अस्पतालों की रैंकिंग, मातृ-शिशु स्वास्थ्य संकेतकों और संस्थागत प्रसव के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश। कमजोर प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को तत्काल सुधार करने की चेतावनी।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री धीरज कुमार सहित सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित रहे।
#Gopalganj #HealthDepartment #ReviewMeeting #PublicHealth #GoodGovernance #GopalganjAdministration
Bihar Health Department
State Health Society, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
5 views | Gopalganj, Bihar | Jul 11, 2026