बुलंदशहर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र बंसल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अंतरिम बजट पेश किया गया है। जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। नरेंद्र बंसल ने कहा इस बजट से आम आदमी को राहत मिलेगी। साथ ही इसमें उद्यमी, व्यापारी, मजदूरों, महिलाओं व किसानों का भी ध्यान रखा गया है।