बुलंदशहर में ज़िलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तीन तहसीलों के एसडीएम के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी सूची में कमलेश कुमार गोयल को खुर्जा, देवेंद्र कुमार सिंह को स्याना और प्रियंका गोयल को शिकारपुर तहसील का एसडीएम बनाया गया है जबकि डिप्टी कलेक्टर विमल किशोर गुप्ता को एसडीएम न्यायिक सदर का दायित्व सौंपा गया है।