बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत ने गुलावठी को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग की, मंडल आयुक्त और मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तेवतिया ने गुलावठी को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग करते हुए मंडल आयुक्त और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि गुलावठी क्षेत्र के लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। तहसील बनने से लोगों को अधिक लाभ होगा।