बुलंदशहर: भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में गांव परवाना में गांव चलो अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन
गांव परवाना में भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में गांव चलो अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक गांव में प्रवासी कार्यकर्ता की सूची तैयार करवाई गई। साथ ही प्रवासी कार्यकर्ता के कार्य बताए। बूथ सशक्तिकरण, पन्ना प्रमुख एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।