बहराइच: अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना दरगाह शरीफ में उपनिरीक्षकों के साथ बैठक की, दिए दिशा निर्देश और थाने का किया निरीक्षण
बहराइच थाना दरगाह शरीफ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने थाने के उपनिक्षकों के साथ शुक्रवार को थाना परिसर में ही बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे प्यारो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान एसपी सिटी ने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही कर्मियों को प्राथमिकता से पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं।