बिसौली: फैजगंज बेहटा में दलित परिवार पर हमले के विरोध में धरना, हनुमान चालीसा पाठ कर जताया गया रोष
फैजगंज बेहटा कस्बे में 29 तारीख को दलित परिवार के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर व उसके बेटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।