गिरिडीह: डीसी ऑफिस में जनता दरबार: उपायुक्त ने 100 से अधिक फरियादियों की शिकायतें सुनीं
डीसी ऑफिस में मंगलवार को 11 बजे आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 100 से अधिक फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।