अटल टनल रोहतांग देश के सबसे महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक अवसंरचना परियोजनाओं में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में यहाँ पर्यटकों एवं वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बढ़ते यातायात, पर्यावरणीय चुनौतियों तथा संभावित आपदा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, बीआरओ एवं संबंधित विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
अटल टनल की वहन क्षमता (Load Capacity), नियमित रखरखाव, आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली एसओपी, ऑक्सीजन स्तर की निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं तथा इमरजेंसी लेन जैसी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
हमारा उद्देश्य अटल टनल की सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन एवं विश्वस्तरीय पर्यटन अनुभव को बनाए रखते हुए इसे आने वाले वर्षों के लिए और अधिक सुरक्षित एवं सक्षम बनाना है।
Kullu, Kullu | Jun 7, 2026