प्रतापगढ़। कांठल क्षेत्र में प्रमुख दलहन फसल मसूर की खेती पर पिछले कुछ वर्षों से संकट गहराता जा रहा है। प्राकृतिक प्रकोप और रसायनों के बढ़ते उपयोग से उत्पादन व गुणवत्ता दोनों घट रही है, जिससे किसानों की आय प्रभावित हो रही है। मंडियों में आवक भी कम हो रही है।