गुमला: युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, रिश्ते में तनाव के बाद डिप्रेशन में था
Gumla, Gumla | Apr 21, 2026 पुसो थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक 24 वर्षीय युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संजीत उरांव के रूप में हुई है। सोमवार की रात करीब 8 बजे संजीत शौच जाने की बात कहकर गांव के कुछ लड़कों के साथ घर से निकला और खेत की ओर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा। वह एक युवती को अपने साथ रखा था जिसे उसके परिजनों अपने घर ले गए।