शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त के साथ नगर निगम के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ नगर निगम अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।गांधी भवन प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया गया। भवन को रंगमंच आदि के उपयोग हेतु तैयार किया जा रहा है। इसमें एक यू-ट्यूब स्टूडियो एवं ई-लाईब्रेरी का भी निर्माण किया जा रहा है। यह सभी 30 जून, 2026 तक जनता के उपयोग हेतु उपलब्ध हो जाएगा।