नानपारा: रुपईडीहा से चार नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन नेपालगंज से वाराणसी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा चार नई ट्रेनों के संचालन का शुभारंभ किया। बहराइच सांसद आनंद गोंड ट्रेन में सवार होकर बहराइच के लिए रवाना हुए।