मंझनपुर: कौशाम्बी थाना पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा, कब्जे से बरामद हुए सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल
हिसामबाद की रन्नो देवी पत्नी सतानंद के यहां 15 जून की रात सेंध काटकर चोरी हुई थी। भीतर घुसे चोर मोबाइल, गहने व रुपये चुरा ले गए थे। इसी तरह पइंसा के थोन गांव की बीमा देवी पत्नी जितेंद्र का मायका कौशाम्बी के गोपसहसा में है। 17-18 जून की रात मायके में घुसकर चोर उसका दो मोबाइल फोन उठा ले गए थे। सोमवार सुबह महिला पुल के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।