मोठ: खिरिया घाट बेतवा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर राज अहिरवार की मौत, दोस्तों संग नहाने गया था, परिवार में मचा कोहराम
Moth, Jhansi | May 8, 2026 झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र स्थित खिरिया घाट बेतवा नदी में शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान 15 वर्षीय राज अहिरवार की डूबकर मौत हो गई। वह एरच थाना क्षेत्र के खलार गांव निवासी अमरपाल अहिरवार का पुत्र था। बताया गया कि राज सुबह करीब 9 बजे दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, तभी गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने उसे तुरंत मोंठ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घो