चम्बा: जिला चम्बा की वनडे क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए 35 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
Chamba, Chamba | May 5, 2024 अंतर जिला वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग के लिए जिला चंबा की टीम के चयन को लेकर रविवार को पुलिस मैदान बारगाह में ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में जिला चम्बा के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 35 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रिकेट संघ चम्बा के पदाधिकारी अमित कुमार ने यह जानकारी मीडिया को दी।