चम्बा: सेवानिवृत्त कृषि उप निदेशक चम्बा ने जरूरतमंद बच्चों में वितरित की पाठ्य सामग्री
Chamba, Chamba | May 5, 2024 सेवानिवृत्त कृषि उप निदेशक चम्बा बी.एस. भट्ट ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। रविवार को जिला मुख्यालय चम्बा में बीएस भट्ट ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की है। यह पाठ्य सामग्री बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में लाभदायक सिद्ध होगी। वर्ष 2020 के बाद से वे इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।