चम्बा: मैदानों में तपिश बढ़ते ही चम्बा जिला में वापिस लौटने लगे भेड़पालक
Chamba, Chamba | May 5, 2024 मैदानों में बढ़ रही तपिश के बाद अब भेड़पालकों ने मैदानी इलाकों से पहाड़ी इलाकों का रुख करना आरंभ कर दिया है। भेड़पालक पैदल ही अपने पशुधन के साथ मीलों का सफर तय कर अब पहाड़ों की ओर कूच करने लगे हैं। रविवार को चम्बा- पठानकोट एनएच पर कई भेड़ पालक अपने पशु धन को लेकर पहाड़ों की ओर लौटते नजर आए। अहम बात यह है कि यह सारा सफर उनके द्वारा पैदल ही तय किया जाता है।