चम्बा: चमेरा जलाशय से मिला लापता युवक का शव, एसपी चम्बा ने दी जानकारी
Chamba, Chamba | May 5, 2024 ग्राम पंचायत भनौता के भयाटा गांव से लापता युवक राकेश कुमार का शव दस दिनों के बाद पुलिस ने चमेरा-एक के जलाशय से बरामद कर लिया है। यह जानकारी रविवार को एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मीडिया के साथ सांझा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेडिकल कालेज चम्बा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।