चम्बा: एडीएम भरमौर ने दुंदा पुल के पास पहुंचकर लिया मार्ग बहाली कार्यो जायजा
Chamba, Chamba | May 5, 2024 खड़ामुख- होली मार्ग पर दुंदा पुल के पास लगातार हो रहे भूस्खलन के पीछे की वजह वीक जोन में सड़क होना या प्रोजेक्ट निर्माण हो सकता है। भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के उपरांत रविवार को एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सभी स्तर पर सड़क बहाली को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।