बड़वानी: पानसेमल थाने में मोबाइल सिम विक्रेताओं की बैठक, डिजिटल केवाईसी अनिवार्य, उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी
पानसेमल थाना परिसर में सिम विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य साइबर अपराधों एवं फर्जी सिम के दुरुपयोग की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।जानकारी के मुताबिक बैठक में टीआई मंशाराम वगेन ने सिम विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि सिम विक्रय के दौरान डिजिटल केवाईसी अनिवार्य रूप से किया जने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।