केसठ: केसठ प्रखंड स्थित तालाब में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से हुई मौत
Kesath, Buxar | Mar 10, 2024 केसठ प्रखंड स्थित तालाब में नहाने के दौरान रविवार को एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर केसठ गांव निवासी मनोज चंद्रवंशी का पुत्र आलोक कुमार है। बताया जाता है कि मृतक किशोर अपने मित्रों के साथ प्रखंड परिसर स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगा। जिससे उसकी मौत हो गई