जगदलपुर: जगदलपुर के 4 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश, 11 बजे से शुरू हुई इंट्री
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को बस्तर जिले के 4 परीक्षा केंद्रों जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा में कुल 1467 अभ्यर्थी शामिल होंगे।