नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे,जहां उन्होंने शिक्षा,महिला,बाल,युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सक्रिय रूप से सहभागिता की। इस बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा की गई।