मंझनपुर: नागिन टिकरी में मासूम की मौत के बाद गरजा संगठन, जर्जर मकानों में रह रहे गरीबों को आवास दिलाने की उठाई मांग
नागिन टिकरी में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहने से पांच वर्षीय बालिका सुधान्शी की दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर अखिल भारतीय संगठन के राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को ज्ञापन सौंपा और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।