ब्रह्मपुर: आज़ादी के दशकों बाद भी सड़क से वंचित ढाबी गांव, बारिश में कीचड़ से ठप हुआ आवागमन, कच्चे रास्ते ने खोली पोल
ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र का ढाबी गांव आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी पक्की सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य मार्ग से गांव तक जाने के लिए कुछ मीटर तक सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजतन, थोड़ी सी बारिश में ही रास्ते की स्थिति बेहद खराब हो जाती है।