Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

एडिप योजना के तहत 112 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए निशुल्क दिव्यांग उपकरण,25 दिव्यांग छात्रों को मिले लैपटॉप,

Vidisha Nagar, Vidisha | Sep 24, 2023

MORE NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह: टीलाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में गोदभराई एवं गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
..
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में  विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान 7 सितंबर तक जारी रहेगा इसके  अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के मार्गदर्शन में हर रोज कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 39 स्थित टीलाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में गोदभराई एवं गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई की रस्म संपन्न कर उन्हें मातृत्व जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही गायत्री परिवार के सहयोग से आयोजित गर्भ संस्कार कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक सोच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या, मानसिक शांति और आध्यात्मिक वातावरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भकाल में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से माँ और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को जन्म के तुरंत बाद नवजात को स्तनपान कराने, जन्म के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही माताओं को संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा शिशु के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती क्षमा श्रीवास्तव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कुपोषण और विभिन्न संक्रमणों से उसकी रक्षा करता है। उन्होंने सभी माताओं से स्तनपान को प्राथमिकता देने और अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बबीता गोकुल (टीलाखेड़ी-39), श्रीमती चेतना शाक्य (39/1) एवं श्रीमती बबीता कोरी (39/2) की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में स्तनपान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी पहल करना है। #vidisha

विश्व स्तनपान सप्ताह: टीलाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में गोदभराई एवं गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक .. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान 7 सितंबर तक जारी रहेगा इसके अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के मार्गदर्शन में हर रोज कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 39 स्थित टीलाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में गोदभराई एवं गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई की रस्म संपन्न कर उन्हें मातृत्व जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही गायत्री परिवार के सहयोग से आयोजित गर्भ संस्कार कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक सोच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या, मानसिक शांति और आध्यात्मिक वातावरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भकाल में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से माँ और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को जन्म के तुरंत बाद नवजात को स्तनपान कराने, जन्म के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही माताओं को संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा शिशु के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती क्षमा श्रीवास्तव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कुपोषण और विभिन्न संक्रमणों से उसकी रक्षा करता है। उन्होंने सभी माताओं से स्तनपान को प्राथमिकता देने और अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बबीता गोकुल (टीलाखेड़ी-39), श्रीमती चेतना शाक्य (39/1) एवं श्रीमती बबीता कोरी (39/2) की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में स्तनपान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी पहल करना है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

एसडीएम  ने मूंग उपार्जन केंद्र पठारी हवेली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
..
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विदिशा श्री क्षितिज शर्मा ने सोमवार को मूंग उपार्जन केंद्र पठारी हवेली का औचक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, तौल व्यवस्था, उपज के भंडारण तथा गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

एसडीएम श्री शर्मा ने केंद्र पर प्राप्त मूंग की गुणवत्ता का परीक्षण कराया तथा संबंधित अधिकारियों और समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपज की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तौल, पंजीयन, परिवहन एवं भुगतान संबंधी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र पर पर्याप्त पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को उपार्जन कार्य में पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। #vidisha

एसडीएम ने मूंग उपार्जन केंद्र पठारी हवेली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विदिशा श्री क्षितिज शर्मा ने सोमवार को मूंग उपार्जन केंद्र पठारी हवेली का औचक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, तौल व्यवस्था, उपज के भंडारण तथा गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। एसडीएम श्री शर्मा ने केंद्र पर प्राप्त मूंग की गुणवत्ता का परीक्षण कराया तथा संबंधित अधिकारियों और समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपज की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तौल, पंजीयन, परिवहन एवं भुगतान संबंधी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र पर पर्याप्त पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को उपार्जन कार्य में पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में सशक्त पहल: पोषण संजीवनी किट से बच्चों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य
..
जिले में कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण संजीवनी अभियान के तहत प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में आरएमपी नगर आंगनवाड़ी एवं परियोजना कार्यालय, परियोजना विदिशा (शहरी) में शहरी क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को पोषण संजीवनी किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों एवं उनके अभिभावकों को किट में उपलब्ध पौष्टिक खाद्य सामग्री से तैयार किए जाने वाले विभिन्न व्यंजनों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के समुचित शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित रूप से पौष्टिक भोजन का सेवन बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पोषण संजीवनी किट में बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल की गई है, जिससे उनके स्वास्थ्य, वजन एवं पोषण स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके। अभिभावकों को यह भी समझाया गया कि घर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से भी पौष्टिक आहार तैयार कर बच्चों के दैनिक भोजन में शामिल किया जा सकता है।

यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती नीतू सोनी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच वर्कर श्री महेंद्र किरार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार देने, स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने तथा कुपोषण के प्रति सजग रहने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के माध्यम से कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अभिभावकों में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया, ताकि प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और कुपोषण मुक्त बचपन मिल सके। #vidisha

कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में सशक्त पहल: पोषण संजीवनी किट से बच्चों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य .. जिले में कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण संजीवनी अभियान के तहत प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में आरएमपी नगर आंगनवाड़ी एवं परियोजना कार्यालय, परियोजना विदिशा (शहरी) में शहरी क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को पोषण संजीवनी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों एवं उनके अभिभावकों को किट में उपलब्ध पौष्टिक खाद्य सामग्री से तैयार किए जाने वाले विभिन्न व्यंजनों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के समुचित शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित रूप से पौष्टिक भोजन का सेवन बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोषण संजीवनी किट में बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल की गई है, जिससे उनके स्वास्थ्य, वजन एवं पोषण स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके। अभिभावकों को यह भी समझाया गया कि घर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से भी पौष्टिक आहार तैयार कर बच्चों के दैनिक भोजन में शामिल किया जा सकता है। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती नीतू सोनी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच वर्कर श्री महेंद्र किरार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार देने, स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने तथा कुपोषण के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम के माध्यम से कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अभिभावकों में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया, ताकि प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और कुपोषण मुक्त बचपन मिल सके। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु अंतिम अवसर 04 अगस्त तक लें प्रवेश
..
विदिशा जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न एनसीवीटी एवं एससीवीटी व्यवसायों (ट्रेड्स) में रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। ऐसे सभी आवेदक जिनका नाम चयन सूची / अलॉटमेंट लिस्ट में जारी हुआ है, वे 04 अगस्त 2026 तक संस्थान में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं और शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें। प्रवेश अवधि की जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 की प्रातः 09:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक है। आधिकारिक पोर्टल: mpiticounseling.co.in है। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज़ (मूल एवं छायाप्रति) 10वीं / 8वीं की अंकसूची (ट्रेड अनुसार), एमपी ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (4 प्रति), स्थानांतरण प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। अंतिम तिथि (04 अगस्त 2026) के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो जाएगा। अतः आवेदक समय सीमा के भीतर संस्थान पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। #Vidisha #JansamparkMP

शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु अंतिम अवसर 04 अगस्त तक लें प्रवेश .. विदिशा जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न एनसीवीटी एवं एससीवीटी व्यवसायों (ट्रेड्स) में रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। ऐसे सभी आवेदक जिनका नाम चयन सूची / अलॉटमेंट लिस्ट में जारी हुआ है, वे 04 अगस्त 2026 तक संस्थान में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं और शुल्क जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें। प्रवेश अवधि की जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 की प्रातः 09:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक है। आधिकारिक पोर्टल: mpiticounseling.co.in है। प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज़ (मूल एवं छायाप्रति) 10वीं / 8वीं की अंकसूची (ट्रेड अनुसार), एमपी ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (4 प्रति), स्थानांतरण प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। अंतिम तिथि (04 अगस्त 2026) के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो जाएगा। अतः आवेदक समय सीमा के भीतर संस्थान पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। #Vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
..
अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर एवं गंजबासौदा एसडीएम श्रीमती अनुभा जैन ने शनिवार को गंजबासौदा स्थित निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। अपर कलेक्टर श्री डामोर ने संबंधित निर्माण एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कार्य की गति तत्काल बढ़ाई जाए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने तथा नियमित रूप से प्रगति की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
    
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जल निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि विद्यालय में शीघ्र पानी की लाइन डालने की कार्रवाई पूर्ण की जाए, ताकि भवन तैयार होने के साथ ही विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे संदीपनी विद्यालय का संचालन निर्धारित समय पर प्रारंभ किया जा सके। #Vidisha

निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश .. अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर एवं गंजबासौदा एसडीएम श्रीमती अनुभा जैन ने शनिवार को गंजबासौदा स्थित निर्माणाधीन संदीपनी विद्यालय का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। अपर कलेक्टर श्री डामोर ने संबंधित निर्माण एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कार्य की गति तत्काल बढ़ाई जाए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने तथा नियमित रूप से प्रगति की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जल निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि विद्यालय में शीघ्र पानी की लाइन डालने की कार्रवाई पूर्ण की जाए, ताकि भवन तैयार होने के साथ ही विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे संदीपनी विद्यालय का संचालन निर्धारित समय पर प्रारंभ किया जा सके। #Vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

एडिप योजना के तहत 112 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए निशुल्क दिव्यांग उपकरण,25 दिव्यांग छात्रों को मिले लैपटॉप, - Vidisha Nagar News