सीमावर्ती ग्राम पंचायत 27A में सरपंच प्रवीणपाल कौर ने किया पदभार ग्रहण, ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
अनूपगढ़ की सीमावर्ती ग्राम पंचायत 27A में नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीणपाल कौर ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत भवन में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सरपंच को माला पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।
पदभार ग्रहण समारोह में पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सरपंच का स्वागत किया और विकास की नई उम्मीद के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं।
निष्पक्ष और बिना भेदभाव होगा विकास
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच प्रवीणपाल कौर ने ग्रामीणों से कहा कि पंचायत में विकास निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य किसी एक वार्ड या एक वर्ग का विकास नहीं है, बल्कि सभी वार्डों में एकसमान रूप से विकास करवाना है।
उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट समेत हर सुविधा सभी वार्डों को बराबर मिलेगी। किसी भी वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया जाएगा।
बेटियों की शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकस
सरपंच प्रवीणपाल कौर ने बेटियों की शिक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, ताकि बेटियां बिना किसी रुकावट के पढ़ाई कर सकें और आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि जब बेटी पढ़ेगी, तभी गांव आगे बढ़ेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, पंचायत की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
सरपंच पति पायलट बराड़ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
पदभार ग्रहण समारोह के बाद सरपंच पति Paylet Brar पायलट बराड़ ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव की सड़कों, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।
इसके बाद सरपंच प्रवीणपाल कौर, सरपंच पति पायलट बराड़ और अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम विकास अधिकारी से मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। समस्याओं के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को अवगत करवाया गया।
उपसरपंच और वार्ड पंच रहे मौजूद
इस अवसर पर उपसरपंच रानी सहित सभी वार्ड पंच पूर्व सरपँच Sarpanch Manveer Singh मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने सरपंच को बधाई दी और विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रवीणपाल कौर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत 27A विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।
Anupgarh, Ganganagar | Nov 23, 2026