बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में अभियोजन संवर्ग व पुलिसकर्मियों का विशेष न्यायिक प्रशिक्षण संपन्न विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अभियोजन संवर्ग तथा सभी स्थानों के विवेचकों का न्यायिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जो बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान अभियोजन सांभर के विभिन्न वक्ताओं द्वारा एसपी से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा न्याय में किए गए संशोधनों से सभी को अवगत कराया गया।