बहराइच: हमजापुरा निवासी सहित जनपद के 12 अपराधियों को जिला मजिस्ट्रेट ने किया जिला बदर्
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला हमेशा पुर निवासी मंजीत सिंह सहित जिले के 12 अपराधियों को बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा जिला बदर किया गया है। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने सात व्यक्तियों को 6 माह तक उपस्थिति दर्ज करने के लिए पवन किया है। बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए यह कार्यवाही की है।