बहराइच: नरियाघाट से थाना दरगाह पुलिस ने अवैध 17 अदद देशी शराब की पाउच के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस ने सलारगंज की ओर से आते हुए एक अभियुक्त को नरियाघाट से गिरफ्तार किया है जिसके पास से 17 अदद देशी अवैध शराब का पाउच बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त राजेश चौहान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।