बहराइच: अल्लीपुर दरौना इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
बौडी थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्लीपुर दरौना इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पेड़ पर विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।