बहराइच: जिले में नेपाल के रुपईडीहा बॉर्डर पर आबकारी चेक पोस्ट हुई स्थापित, चुनाव व होली पर शराब तस्करी को लेकर लगेगी लगाम
जिले में नेपाल के रुपईडीहा बॉर्डर पर आबकारी चेक पोस्ट स्थापित की गई है। शराब तस्करी पर अंकुश के लिए आबकारी विभाग के साथ जीएसटी की टीम भी निगरानी करेगी। सीमा पर पहली बार सरकार की ओर से ऐसी तैयारी की गई है। इसको लेकर आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है।