चकरनगर: भव्य कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ का शुभारम्भ, चंबलघाटी का सबसे बड़ा आयोजन, पूर्व सीएम अखिलेश यादव को भेजा आमंत्रण
चंबलघाटी के रामपरमधाम आश्रम अहेरिया में धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर बलराम दास ज़ी महाराज द्वारा आयोजित विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के शुभारम्भ अवसर पर 551कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवतियों और पुरुषों नेशनिवार दोपहर 2 बजे भाग लिया।