चम्पावत: जिले के अमोडी क्षेत्र के दुधौरी निवासी शहीद कमांडो नवीन सिंह बिष्ट को दी गई अंतिम विदाई
जिले के अमोडी क्षेत्र के दुधौरी निवासी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कमांडो नवीन सिंह बिष्ट को अंतिम विदाई दी गई। 30 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थे जिसके बाद उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। शहीद की उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने बढ़-चढ़कर कर नम आंखों से विदाई दी।