चम्पावत: वन्य जीव सुरक्षा आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर वन दरोगा संजय त्रिपाठी को किया गया सम्मानित
वन्य जीव सुरक्षा आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर चंपावत जिले के भिंगराड़ा रेंज में तैनात वन दारोगा संजय त्रिपाठी को देहरादून में प्रमुख वन संरक्षण ने सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया। देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में त्रिपाठी को सम्मान मिलने के बाद डीएफओ आरसी करणपाल सहित वन विभाग के अन्य अधिकारियों ने बढ़ाई दी है।