चम्पावत: एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अधिकारियों के साथ अभद्रता के विरोध में शिक्षा भवन सभागार के आगे किया प्रदर्शन
निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु एवं बाहरी व्यक्तियों द्वारा कर्मियों व विभागीय अधिकारियों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार से आक्रोशित कर्मियों ने संगठन के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता और जिला महामंत्री हिमांशु मुरारी के संचालन में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षक संगठन के अध्यक्ष गोविंद बोहरा भूपेंद्र देव आदि मौजूद रहे