चम्पावत: एकल अभियान की ओर से धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम, एसएसबी व पुलिस जवानों की कलाई में बांधी राखी
चंपावत जिला मुख्यालय में एकल अभियान की ओर से शुक्रवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान एकल अभियान की बहनों द्वारा चंपावत जिला मुख्यालय कोतवाली में कोतवाल प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस के जवानों व एसएसबी परिसर में कमांडेंट अनिल चौधरी सहित अन्य जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की गई है।