चम्पावत: उत्तराखंड सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित एलटी लिखित परीक्षा के लिए चंपावत में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्र
एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि सहायक अध्यापक एलटी परीक्षा चंपावत मुख्यालय में पांच केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत धारा 163लागू रहेगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के लिए तैयारी कर ली गई हैं। परीक्षा सुबह 11:00 से अपराह्न 1:00 तक संपन्न होगी।