मुगलसराय: सुबास नगर मोड़ पर दबंगों ने चाय विक्रेता से की मारपीट, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुगलसराय के सुबास नगर मोड़ पर गुरुवार की देर रात आपसी विवाद में आधा दर्जन मनबढ़ युवकों ने चाय विक्रेता को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत गंभीर होने से उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। स्थिति सुधरने पर परिजन भीम को डीडीयू नगर के निजी चिकित्सालय में इलाज करवा रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।