कैसरगंज: फखरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धर्ममझोरा से एक विदारक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान *राम बाबू शुक्ला उर्फ गुड्डू पुत्र शोबज राम, निवासी ग्राम धर्ममझोरा, थाना फखरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने घर के अंदर पत्नी की स