कांके: रांची के धुर्वा स्थित JSCA स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू
Kanke, Ranchi | Feb 20, 2024 रांची के धुर्वा स्थित JSCA स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर आज से ऑफलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। क्रिकेट प्रेमी रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम के टिकट काउंटर से टिकट खरीद रहे हैं। सुरक्षा को लेकर टिकट काउंटर पर विशेष इंतजाम किया गया हैं। वहीं टिकट काउंटर पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।