तारानगर: साहवा थाना पुलिस ने एक साल से फरार आबकारी एक्ट के स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
तारानगर वृत क्षेत्र के पुलिस थानाा साहवा की टीम ने एक साल से आबकारी एक्ट मे फरार वांछित स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। साहवा एसएचओ सतपाल ने बताया कि प्रकरण में आरोपी किरसन पुत्र हेतनाथ निवासी मेहरावणसर पुलिस थाना भालेरी जिला चूरू को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही में जगदीश प्रसाद कानि पुलिस थाना साहवा व रोहिताश कुमार कानि पुलिस थाना साहवा आदि शामिल रहे।