रीगा: रीगा प्रखंड प्रमुख पद पर लक्ष्मी प्रसाद यादव निर्विरोध निर्वाचित, लगातार जनविश्वास पर फिर लगी मुहर
Riga, Sitamarhi | Jul 10, 2026 रीगा प्रखंड की राजनीति में एक बार फिर जनविश्वास की जीत देखने को मिली है। लक्ष्मी प्रसाद यादव प्रखंड प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। लगातार प्रखंड प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे लक्ष्मी प्रसाद यादव को एक बार फिर निर्विरोध चुने जाने से समर्थकों और क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है।