चूरू: इंदिरा कॉलोनी से अवैध रामपुरी चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया
Churu, Churu | Feb 12, 2025 चूरू एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालिका टीम व कोतवाली पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए 21 वर्षीय युवक को अवैध धारदार रामपुरी चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रामपुरी चाकू बरामद कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।