चूरू: गांव इंद्रपुरा में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में डॉ. बीआर अंबेडकर संघ ने एसपी को ज्ञापन दिया
Churu, Churu | Feb 12, 2025 चूरू के दुधवाखारा थाना अंतर्गत गांव इंद्रपुरा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। चूरू के डॉ0 बीआर अंबेडकर संघ ने बुधवार को 3 सूत्री मांग को लेकर एसपी जय यादव को ज्ञापन दिया। दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी, प्रतिमा बदलकर दूसरी लगवाने व उक्त प्रकरण में एससी एक्ट की धारा लगाने की मांग की गई।